झाबुआ l संचालक, मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय भोपाल 30 जनवरी के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के क्रियान्वयन एवं मिलेट केलेंडर के अनुसार गतिविधियों के आयोजन किया जाना है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। जिसके हेतु जिले में अन्य विभागों के सहयोग से वर्ष 2023 के प्रतिमाह में विभिन्न स्तरों-राज्य स्तर, जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर और ग्राम पंचायत एवं ग्रामसभा स्तर पर मिलेट आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। मार्च माह में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 अन्तर्गत प्रस्तावित गतिविधियों जो लिया जाना जिसमें जिला स्तरीय - संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन। आंगनवाडी के माध्यम से मिलेट को आहार में सम्मिलित करने हेतु जागरूकता पैदा करना। विकासखण्ड स्तरीय- विशेषज्ञों द्वारा कोदो- कुटली के लाभ संबंधी आर्टिकल का प्रकाशन। आंगनवाडी के माध्यम से मिलेट को आहार में सम्मिलित करने हेतु महिलाओं में जागरूकता पैदा करना। ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर- मिलेट जागरूकता हेतु सभा/चौपाल का आयोजन। आंगनवाडी के माध्यम से मिलेट को आहार में सम्मिलित करने हेतु महिलाओं में जागरूकता पैदा करना। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मार्च 2021 में अपने 75वें सत्र में 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष (IYM 2023) घोषित किया। एफएओ अन्य प्रासंगिक हितधारकों के सहयोग से वर्ष मनाने के लिए प्रमुख एजेंसी है। बाजरा कम से कम निवेश के साथ शुष्क भूमि पर बढ़ सकता है और जलवायु में परिवर्तन के लिए लचीला होता है। इसलिए वे देशों के लिए आत्मनिर्भरता बढ़ाने और आयातित अनाज अनाज पर निर्भरता कम करने के लिए एक आदर्श समाधान हैं।